मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

छपरा में सगाई के बाद प्रेमी युगल ने थाने पहुंच शादी के लिए पुलिस से लगाई गुहार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
छपरा में सगाई के बाद प्रेमी युगल ने थाने पहुंच शादी के लिए पुलिस से लगाई गुहार

सारण। शहर के नगर थाना में उस वक्त एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब बीती रात्री एक प्रेमी युगल ने खुद थाने पहुंचकर अपनी शादी कराने की गुहार लगाई।मामला प्रेम प्रसंग और सगाई के बाद विवाह में हो रही देरी से जुड़ा था। जानकारी के अनुसार मांझी के ताजपुर निवासी बीरेंद्र महतो की पुत्री सुलेखा कुमारी और कटहरीबाग निवासी शम्भू कुमार के पुत्र सन्नी कुमार की सगाई छह माह पूर्व दौलतगंज स्थित धर्मनाथ धनी मंदिर में हुई थी।सगाई के बाद से ही दोनों लगातार संपर्क में थे और एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने का फैसला कर चुके थे। हालांकि विवाह में विलंब होता देख सुलेखा पुलिस लाइन स्थित गायत्री मंदिर पहुंची और सन्नी को फोन कर बुलाया। इसके बाद दोनों सीधे नगर थाना पहुंचे और पुलिस से मदद मांगी।पुलिस द्वारा सूचना दिए जाने पर सन्नी के माता-पिता और सुलेखा की बहन ललित देवी भी थाने पहुँचीं। प्रेमी युगल द्वारा इस वक्त शादी करने की जिद पर अड़े रहने के बाद परिजनों की उपस्थिति और सहमति के बाद पंकज सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। सन्नी के पिता शम्भू कुमार ने खुशी-खुशी सुलेखा को अपनी बहू के रूप में स्वीकार कर लिया। इस विवाह की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें