मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

प्रसव पीड़ा से व्यग्र महिला ने सड़क पर बालक को दिया जन्म

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रसव पीड़ा से व्यग्र महिला ने सड़क पर बालक को दिया जन्म

नवादा। बिहार के नवादा में प्रसव पीड़ा से व्यग्र एक महिला ने मंगलवार को सड़क पर ही बालक को जन्म दिया । एक प्राइवेट नर्स रिंकू के सहयोग से सड़क पर ही बच्चे को निकाला गया। हुआ यूं कि एक महिला प्रसव पीड़ा से बीच सड़क पर ही छटपटाने लगी। इसी बीच वहां से गुजर रही एक निजी क्लीनिक की नर्स ने बीच सड़क पर ही प्रसव कराया और महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। स्थानीय लोग वहां पर खड़ा होकर तमाशबीन बने रहे । लेकिन छटपटा रही महिला की किसी ने मदद भी नहीं किया था।जानकारी के अनुसार पटवासराय गांव के रहने वाली एक प्राइवेट नर्स रिंकू कुमारी वहां से गुजर रही थी। जैसे ही उस स्थिति में महिला को देखी, महिला की मदद करना शुरू कर दी। इसी दौरान महिला ने एक बेटा को जन्म दिया है। एक पुरूष के सहयोग से डायल 112 की पुलिस टीम को बुलाया गया और टीम ने वहां से प्रसूता को सदर अस्पताल पहुंचाया।यह पूरा मामला नगर थाना क्षेत्र के नवादा-जमुई पथ का है। जहां शहर के रेलवे गुमटी के समीप महिला एक बच्चा को जन्म दिया है। महिला की पहचान कौआकोल के लौहसिंहानी भलुआही गांव निवासी अजय कुमार की गर्भवती पत्नी खुशबू देवी के रूप में की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें