मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

हाइड्रोलिक रथ पर विराजेंगे भगवान जगन्नाथ, गुलाबी नगरी गूंजेगी महा संकीर्तन से

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जयपुर,। राजधानी जयपुर में स्थित श्री कृष्ण-बलराम मंदिर में इन

दिनों आस्था और उल्लास का अलग ही वातावरण देखने को मिल रहा है। सभी भक्त आठ

जुलाई को होने वाली वार्षिक रथ यात्रा की तैयारियों में व्यस्त है। हरे

कृष्ण मूवमेंट हर साल भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा का आयोजन करता है।

जिसमें जयपुर के कोने कोने से लाखों भक्त सम्मिलित होते है और भगवान

जगन्नाथ, बलभद्र और सुबद्रा का आशीर्वाद लेते हैं।

इस रथयात्रा के

मुख्य अतिथि भाजपा जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी हरे

कृष्ण मूवमेंट की भव्य रथयात्रा का शुभारम्भ जयपुर होटल से करेंगे। इसके

बाद खासा कोठी पुलिया, गवर्नमेंट हॉस्टल चौराहा (एमआई रोड), पांच बत्ती

सर्किल से अजमेरी गेट फिर न्यू गेट से होते हुए अल्बर्ट हॉल म्यूजियम रोड

की ओर से शिव सत्संग भवन पर समाप्त होगी। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुबद्रा

हाइड्रोलिक रथ पर सवार होकर गुलाबी नगरी में भक्तों को आशीर्वाद देने के

लिए निकलेंगे। रथ को बहुत ही सुन्दर फूलों और रंग बिरंगी रौशनी से सजाया

गया है। रथ के साथ श्री गौर निताई आगे चलेंगे। हजारों भक्तगण रथ को हाथों

से खींचते हुए आगे बढ़ेंगे और करताल और मृदंग के साथ भगवान का गुणगान करते

हुए नृत्य करेंगे। पूरी गुलाबी नगरी महा संकीर्तन की ध्वनि से गूँज उठेगी।

यात्रा के दौरान भक्तों को प्रसाद और फल आदि का वितरण किया जाएगा।

मंदिर

के अध्यक्ष अमितासन दास ने रथयात्रा के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए

बताया की जो व्यक्ति भगवान जगन्नाथ को उनके रथ पर देख लेता है उसका फिर

भौतिक जगत में दोबारा जन्म नहीं होता और जो भक्त भगवान के रथ को अपने हाथों

से खींचते हैं उनके सारे पापों का नाश हो जाता है। उन्होंने सभी जयपुर

वासियों से रथयात्रा में बड़ी से बड़ी संख्या में जुड़कर भगवान् जगन्नाथ का

आशीर्वाद लेकर इसे सफल बनाने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें