मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

बंधन बैंककर्मी से 12 लाख रूपये लूटकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज थाना पुलिस ने छह माह पहले 22 फरवरी को बंधन बैंक कर्मियों से हुए 12 लाख रूपये लूटकांड मामले का मास्टरमाइंड सुपौल जिला निवासी मो.समशुल उर्फ सुनील उर्फ रहमानी पिता -मो.जलील को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी सुपौल जिला के जदिया थाना क्षेत्र के फुलकाहा वार्ड संख्या 17 स्थित गांव से उनके आवास से की।गिरफ्तार समशूल उर्फ सुनील उर्फ रहमानी अंतरजिला कुख्यात अपराधी है और अररिया,सुपौल जिला सहित कई जिले में आपराधिक इतिहास है,जिसे पुलिस खंगालने में जुटी है।पुलिस गिरफ्तार आरोपित से कड़ी पूछताछ कर रही है।गिरफ्तारी की पुष्टि फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने करते हुए बताया कि फारबिसगंज थाना कांड संख्या 139/24 दिनांक -22 फरवरी 2024 धारा 394 आईपीसी परिवर्तित धारा 395,397,412 आईपीसी का 30 वर्षीय गिरफ्तार आरोपित मो.समशुल उर्फ सुनील उर्फ रहमानी अप्राथमिकी अभियुक्त है।उल्लेखनीय हो कि 22 फरवरी को फारबिसगंज बंधन बैंक के मुख्य शाखा से 12 लाख रूपये लेकर फुलकाहा शाखा जा रहे बैंक कर्मियों से दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने हथियार के बल पर रूपये लूट लिए थे।चार में से एक बदमाश पूर्णिया जिला का रहने वाला सोनू कुमार को घटना के बाद मकई के खेत में भागने के क्रम में ग्रामीणों ने धर दबोचा था।बदमाशों ने बैंककर्मियों के कार को रूकवाने के असफल प्रयास के बाद कार के ड्राइवर वाली सीट के पास गोलीबारी भी की थी।जिससे बचाने के क्रम में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और बदमाश पैसे दुर्घटनाग्रस्त कार से पैसे लूट लिए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें