मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

सांगानेर, अजमेर और पाली रेलवे स्टेशनों की बदलेगी सूरत, 850 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि होगी खर्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर, । जयपुर रेलवे स्टेशन के री-डवलपमेंट के बाद सांगानेर,

अजमेर और पाली स्टेशन में विकास के साथ-साथ संस्कृति और विरासत की झलक

देखने को मिलेगी। यह तीनों स्टेशन पर्यटक, आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों

को बढ़ावा देने में भी बेहद मददगार साबित होंगे। खास बात है कि जल्द ही इन

स्टेशन पर री-डपलपमेंट कार्य भी शुरू हो जाएगा।

रेलमंत्री अश्विनी

वैष्णव ने तीनों स्टेशन के री-डवलपमेंट प्लान को मंजूरी दे दी है। वीडियो

कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में रेलमंत्री ने सांगानेर स्टेशन पर चर्चा

करते हुए कहा कि राजस्थान के इस स्टेशन को भी गांधीनगर, जयपुर जंक्शन की

भांति विश्वस्तरीय बनाया जाए। रेलवे अधिकारियों के अनुसार तीनों स्टेशनों

को अत्याधुनिक बनाया जाएगा। इसका खाका तैयार किया जा चुका है। जिस पर

रेलमंत्री ने भी मोहर लगा दी है। रेलवे बोर्ड से कार्यों की स्वीकृति मिलते

ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है। कि तीनों स्टेशन

पर करीब 850 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि खर्च होगी। इन्हें सिटी सेंटर की

तर्ज पर विकसित किया जाएगा।

रेलमंत्री ने अजमेर को लेकर कहा कि

स्टेशन के वर्तमान मूल स्वरूप के अनुसार ही डिजाइन कार्य किया जाए। अजमेर

राजस्थान का प्रमुख पर्यटन और धार्मिक स्थल है। ऐसे में वहां रेल सुविधाओं

को व्यापक स्तर पर विकसित किया जा चाहिए। वहीं, रेलमंत्री ने अधिकारियों को

निर्देशित करते हुए कहा कि पाली मारवाड़ स्टेशन के री-डवलपमेंट में

व्यापारिक दृष्टिकोष पर फोकस रहे। पाली व्यापारिक गतिविधियों में अहम स्थान

रखता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें