मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'जुग-जुग जिए हमारे प्रधानमंत्री,' नमो भारत रैपिड रेल में सफर कर यात्रियों ने जताई खुशी

नई दिल्ली। नमो भारत रैपिड रेल की बदौलत दिल्ली से मेरठ जाने वाले सभी यात्रियों के लिए राह आसान हो गई है।

2 फरवरी को पीएम मोदी ने सराय काले खां से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत की, जो महज 55 मिनट में दिल्ली और मेरठ का सफर पूरा करती है। नमो भारत रैपिड रेल की सुविधा से यात्रियों की यात्रा सुलभ हो गई है और यात्री पीएम मोदी और सरकार की खूब तारीफ कर रहे हैं।

सोमवार सुबह पहली बार मेरठ से दिल्ली पहुंचे यात्रियों ने बताया कि सफर का अनुभव बहुत अच्छा रहा। यात्रियों का कहना है कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो विकास कर रहे हैं उसकी चर्चा हर जगह हो रही है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जुग जुग जिए। जहां पहले मेरठ से दिल्ली आने में 3 घंटे का समय लग जाता था, वहीं अब 50 से 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जा रहे हैं।

नमो भारत रैपिड रेल में यात्रा कर आए यात्री ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा कि यात्रा का अनुभव शानदार रहा और मेरठ से दिल्ली आने में मात्र 45 मिनट का समय लगा। सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। वहीं दूसरे शशि चंद्र मंगल नाम के यात्री ने बताया कि वे अभी दुबई घूमकर आए हैं और जो सुविधाएं अब विदेश में मिल रही हैं, वो धीरे-धीरे हमारे देश में भी मिल रही हैं और यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारा देश अब बदल रहा है।

अन्य यात्री खालिद खान ने भी दिल्ली से मेरठ जाने वाली नमो भारत रैपिड रेल की यात्रा की और उनके लिए भी अनुभव बहुत सुखद रहा।

उन्होंने कहा, "पहले दिल्ली से मेरठ आने में 2 घंटे लगते थे, लेकिन अब 55 मिनट में दिल्ली पहुंच जाते हैं। समय की बचत हो रही है और हमारा देश भी तरक्की की राह पर है। नमो भारत रैपिड रेल की शुरुआत से दिल्ली और मेरठ में व्यापार करना भी आसान होगा।"

नमो भारत रैपिड रेल के उद्घाटन से यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान है क्योंकि इसने न सिर्फ यात्रा को सुलभ बनाने का काम किया है, बल्कि समय की भी बचत की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें