मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

न्यायपालिका मजबूत है इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है : बिरला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर,। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि न्याय

पालिका मजूबत है इसलिये भारत का लोकतंत्रत मजबूत है और इसकी विश्वसनीयता

देश और दुनिया में एक अलग पहचान रखती है। राजस्थान हाईकोर्ट की प्लेटेनियम

जुबली महोत्सव के तहत आयोजित सेमीनार में भाग लेने आए लोकसभा अध्यक्ष ओम

बिरला एयरपोर्ट पर पत्रकारों से अनौपचारिक वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने

कहा कि हमारी न्याय यात्रा बहुत स्पष्ट और पारदर्शी है। लोकतंत्र में

न्यायपालिका मजबूत होने से पूरा लोकतंत्र मजबूत रहता है। लोकतंत्र की

मजबूती का आभास इसी से होता है कि लोकतंत्र की स्थापना के समय जो विकास के

लिये 400 करोड़ से बजट यात्रा शुरू की थी वो आज 48 लाख हजार करोड़ पर पहुंच

गई है।

राजस्थान हाईकोर्ट का भी देश की न्याय पालिका में विशिष्ट स्थान

उन्होंने

कहा कि राजस्थान हाईकोर्ट का भी देश की न्याय पालिका में विशिष्ट स्थान

रहा है। राजस्थान हाईकोर्ट के कई न्यायाधिपति ने सुप्रीम कोर्ट में भी

न्यायाधपति की भूमिका निभाई है। इसके साथ राजस्थान हाईकोर्ट में वकालत करने

वाले कई अधिवक्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट तथा अंतराष्ट्रीय कोर्ट में भी अपनी

वकालत का लोहा मनवाया है।

यह होंगे कार्यक्रम :

राजस्थान

हाईकोर्ट की प्लेटेनियम जुबली के अवसर पर न्याय प्रणाली के सशक्तीकरण में

प्रौद्योगिकी की भूमिका पर आयोजित इस सेमीनार के मुख्य वक्ता लोकसभा

अध्यक्ष ओम बिरला होंगे। कार्यक्रम में अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति

पंकज मित्तल, न्यायाधिपति संदीप मेहता, राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य

न्यायाधिपति एम एम श्रीवास्तव, राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधिपति एस

एस सिंदे होंगे।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि के रूप में सोलिसिटर जनरल

तुषार मेहता और राजस्थान के कानून मंत्री जोगाराम पटेल तथा राजस्थान उच्च

न्यायालय के न्यायाधिपति पुष्पेन्द्रसिंह भाटी भी मौजूद रहेंगेे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें