मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: अपराह्न तीन बजे तक जमुई में सबसे ज्यादा तो नवादा में सबसे कम हुई वोटिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना,। बिहार में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में चार सीटों पर

मतदान चल रहा है। कड़ी धूप और भीषण गर्मी के बीच गया, औरंगाबाद, जमुई और

नवादा में बड़ी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। चुनाव

आयोग के अनुसार अपराह्न तीन बजे तक 40.95 फीसदी वोट डाले गए हैं। गया में

39.35 फीसदी, जमुई में 44.46 फीसदी, नवादा में 37.77 फीसदी और औरंगाबाद में

42.2 फीसदी मतदान हुआ है।

इससे पहले दोपहर एक बजे तक गया में

30.40 फीसदी, जमुई में 34.25 फीसदी, नवादा में 27.23 फीसदी मतदान हुआ। शाम

चार बजे तक की वोटिंग के बाद आकड़ों में इजाफा होने की उम्मीद है।

औरंगाबाद,

नवादा, गया और जमुई में कुल 38 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन चार लोकसभा

क्षेत्रों में 24 विधानसभा क्षेत्र हैं। इनमें 15 नक्सल प्रभावित विधानसभा

क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की 153 कंपनियां तैनात की गई हैं। इन केंद्रों

पर शाम चार बजे तक वोटिंग होगी जबकि नौ विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे

तक वोट डाले जाएंगे।

इन चार लोकसभा सीटों में गया में एनडीए के जीतन

राम मांझी और राजद के कुमार सर्वजीत के बीच मुकाबला है। नवादा में भाजपा

के विवेक ठाकुर और राजद के श्रवण कुशवाहा के बीच है। जमुई में एनडीए से

लोजपा (रामविलास) के अरुण भारती का मुकाबला राजद के अर्चना रविदास से तो

औरंगाबाद में भाजपा के सुशील कुमार सिंह को राजद के अभय कुशवाहा से मुकाबला

है। हालांकि, कई निर्दलीय भी बड़ा उलटफेर करने का दावा कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें