मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

कांग्रेस झूठ बोलकर लोगों का विभाजन करने वाली पार्टी : शेखावत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जोधपुर । केंद्रीय जलशक्ति मंत्री व भाजपा प्रत्याशी गजेंद्र

सिंह शेखावत ने शनिवार को पोकरण विधानसभा क्षेत्र की जनसभाओं में कांग्रेस

पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस झूठ बोलकर विभाजन करने वाली पार्टी

है। 2018 में कांग्रेस ने जो वादे किए थे, वो तो पूरे हुए नहीं और इस बार

जोधपुर में जगह-जगह बोर्ड लगे हैं, जिनमें लिखा है-वादे नहीं, विकास

करेंगे। कांग्रेस ने 2018 में वादा किया था युवाओं को बेरोजगारी भत्ता

देंगे, महिलाओं को सुरक्षा देंगे और सुशासन देंगे, लेकिन कांग्रेस सरकार ने

एक भी वादा पूरा नहीं किया।

विरोधी ताकतों को घर घुसकर समाप्त करने वाला देश बना भारत

शेखावत

ने कहा कि जब 2014 में देश की जनता ने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तब से

देश में परिवर्तन का दौर शुरू हुआ। यूपीए शासनकाल में जहां प्रधानमंत्री

मनमोहन सिंह किसी भी आतंकवादी घटना के बाद केवल यह कहकर अपनी इतिश्री कर

देते थे कि अगली बार में हम कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे, लेकिन मोदी

ने उरी और पुलवामा में हुई आतंकवादी घटना के बाद आतंकवादियों का पाकिस्तान

में घुसकर सफाया किया, उसके बाद पिछले पांच साल के दौरान देश में कोई भी

आंतकवादी घटना नहीं घटी है। उन्होंने कहा कि आज भारत अमेरिका और इजराइल के

बाद दुनिया का तीसरा ऐसा देश है, जिसने विरोधी ताकतों को दूसरे देश में

जाकर समाप्त किया।

दुनिया का एक हजार साल तक नेतृत्व करेगा भारत

शेखावत

ने कहा कि आज दुनिया में भारत की जो छवि बन गई है, उससे स्पष्ट दिखाई दे

रहा है कि भारत अगले 25 वर्षों में दुनिया का नेतृत्व करने की हैसियत हासिल

कर लेगा और भारत दुनिया का अगले एक हजार साल तक नेतृत्व करेगा, इसलिए

भाजपा ने इस बार 400 पार का नारा दिया है, जिससे देश के हित में कई बड़े

फैसले लिए जा सके।

सांकड़िया, रातडिया, भणियाणा, फलसुंड, राजमथाई,

भैंसड़ा और सांकड़ा की जनसभाओं में शेखावत ने कहा कि जब कांग्रेस सरकार के

पास वादा पूरा करने की हैसियत थी, तब तो वादे पूर नहीं कर पाई और अब कहते

हैं कि हम वादा नहीं, विकास करेंगे।

ये भी रहे उपस्थित

पोकरण

विधायक महंत प्रतापपुरी, जैसलमेर जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, भाजपा

जैसलमेर के अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश, सारडा पूर्व विधायक सांग सिंह, पूर्व

विधायक शैतान सिंह, सुनीता कंवर भाटी, विक्रम सिंह नाचना, प्रभु सिंह

बुडकिया, मदन सिंह मथाई, छात्रनेता मोती सिंह, संत बाल भारती, महंत सोमनाथ,

महंत संतोष भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रभा

चौधरी, जेएनवीयू पूर्व अध्यक्ष अरविंद सिंह भाटी, आनंद सिंह राठौड़,

समाजसेवी दुर्गाराम देवासी कानोड़, राजू सिंह, पूर्व जिला प्रमुख अनिता

चौधरी सहित अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें