मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 43 नामों की दूसरी सूची जारी की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 43 नामों की दूसरी सूची जारी की

लोकसभा चुनाव: कांग्रेस ने 43 नामों की दूसरी सूची जारी की

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को आगामी लोकसभा चुनावों से जुड़ी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें 43 नाम हैं। असम से 12, गुजरात से 7, मध्यप्रेदश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन एवं दीव से एक नाम है।

कांग्रेस की ओर से आज जारी किए गए नामों की सूची इस प्रकार हैं।

असम:

कोकराझार - एसटी से गर्जन मशहरी, धुबरी से रकीबुल हुसैन, बारपेटा से दीप बायन, दर्रांग - उदलगुरी से माधब राजबंशी, गुवाहाटी से मीरा बारठाकुर गोस्वामी, डिफू-एसटी से जॉयराम एंगलेंग, करीमगंज से हाफ़िज़ रशीद अहमद चौधरी, सिलचर-एससी से सूर्यकांत सरकार, नागांव से प्रद्युत बोरदोलोई, काजीरंगा से रोज़ेलिना तिर्की, सोनितपुर से प्रेम लाल गंजू और जोरहाट से गौरव गोगोई।

गुजरात:

कच्छ-एससी नीतीशभाई लालन, बनासकांठा से जेनीबेन ठाकोर, अहमदाबाद पूर्व से रोहन गुप्ता, अहमदाबाद पश्चिम - एससी से भरत मकवाना, पोरबंदर से ललितभाई वसोया, बारडोली-एसटी से सिद्धार्थ चौधरी, वलसाड - एसटी से अनंतभाई पटेल।

मध्य प्रदेश:

भिंड- एससी से फूल सिंह बरैया, टीकमगढ़- एससी से पंकज अहिरवार, सतना से सिद्धार्थ कुशवाह, सीधी से कमलेश्वर पटेल, मंडला एसटी से ओमकार सिंह मरकाम, छिंदवाड़ा से नकुलनाथ, देवास-एससी से राजेंद्र मालवीय धार- एसटी से राधेश्याम मुवेल, खरगोन एसटी से पोरलाल खरते, बेतुल-एसटी से रामू टेकाम।

राजस्थान:

बीकानेर एससी से गोविंद राम मेघवाल, चूरू से राहुल कस्वां, झुंझुनूं से बृजेन्द्र ओला, भरतपुर- एससी संजना जाटव, टोंक- सवाई माधोपुर से हरीश चन्द्र मीना, जोधपुर से करण सिंह उचियारड़ास, जालौर से वैभव गहलोत, उदयपुर एसटी से ताराचंद मीना और चित्तौड़गढ़ से उदयलाल आंजना।

उत्तराखंड:

टिहरी गढ़वाल से जोत सिंह गुंतसोला, गढ़वाल से गणेश गोदियाल और अल्मोडा एससी से प्रदीप टम्टा।

दमन और दीव से केतन दहयाभाई पटेल

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें