मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:20 · नई दिल्ली संस्करण

सहायक राजस्व अधिकारी के ठिकाने पर लोकायुक्त का छापा, आय से 216% अधिक संपत्ति मिली

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सहायक राजस्व अधिकारी के ठिकाने पर लोकायुक्त का छापा, आय से 216% अधिक संपत्ति मिली

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी (एआरओ) जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर शुक्रवार तड़के लोकायुक्त पुलिस ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। प्रारंभिक जांच में एआरओ पांडेय और उनके परिवार के पास वैध आय से करीब 216 प्रतिशत यानी 1.73 करोड़ रुपये अधिक अनुपातहीन संपत्ति मिलने का खुलासा हुआ है।

लोकायुक्त पुलिस की करीब 20 अधिकारियों की दो अलग-अलग टीमों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के निवास और उनकी पत्नी भावना के नाम संचालित हॉस्टल पर एक साथ दबिश दी। लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय ने बताया कि पांडेय विगत 31 वर्षों से नगर निगम में कार्यरत हैं और इस पूरे सेवाकाल में उनका अनुमानित वेतन करीब 80 लाख रुपये रहा है। इसके विपरीत, जांच में उनकी चल-अचल संपत्तियों व खर्च का आकलन 2.53 करोड़ रुपये से अधिक सामने आया है, जो उनकी वैध आय से 1.73 करोड़ रुपये यानी 216.35 प्रतिशत अधिक है।

पत्नी के नाम दो बहुमंजिला इमारतें, एक में हॉस्टल का संचालन

लोकायुक्त की जांच में आरोपित की पत्नी भावना पांडेय के नाम पर दो बड़ी संपत्तियों का पता चला है। जिसमें आनंद नगर एक्सटेंशन (नवलखा-चितावद): 40x50 फीट के प्लॉट पर चार मंजिला (G+3) इमारत, जिसके निर्माण की अनुमानित लागत करीब 1.20 करोड़ रुपये है। गुलमोहर का बगीचा (गजाधर नगर, चितावद): तीन मंजिला (G+2) इमारत, जिसमें हॉस्टल का संचालन किया जा रहा है। इसके निर्माण में लगभग 91.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

परिजनों के नाम महंगी गाड़ियां

अधिकारियों ने बताया कि आरोपित एआरओ पांडेय ने अपनी पत्नी, बेटे और बेटी के नाम पर कई लग्जरी चार पहिया और दोपहिया वाहन भी खरीदे हैं, जिन पर करीब 14 लाख रुपये खर्च किए गए। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, ये आंकड़े अभी शुरुआती जांच के आधार पर हैं। बैंक खातों, लॉकर और अन्य दस्तावेजों के सत्यापन के बाद अनुपातहीन संपत्ति का अंतिम और सटीक आकलन किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें