मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 27 बेंचों पर मामलों का निपटारा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वर्ष का अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित, 27 बेंचों पर मामलों का निपटारा

भागलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देश के आलोक में शनिवार को भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में वर्ष की चौथी एवं अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।लोक अदालत का औपचारिक उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय भागलपुर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम, प्रभारी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, जिला अधिकारी, सीनियर एसपी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक ऋण, बिजली बिल, दीवानी वाद, आपराधिक सुलहनीय वाद, पारिवारिक विवाद, श्रम वाद, मोटर दुर्घटना बीमा दावा, ट्रैफिक चालान सहित अन्य मामलों का आपसी सुलह के आधार पर निष्पादन किया जा रहा है। इसके लिए भागलपुर में 20, नवगछिया में 4 और कहलगांव में 3, कुल 27 बेंचों का गठन कर मामलों का निपटारा किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि लोक अदालत की खास बात यह है कि यहां सुलह के माध्यम से निपटाए गए मामलों में अपील का प्रावधान नहीं होता।इस लोक अदालत में मोटर वाहन चालान से जुड़े मामलों का भी निष्पादन किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार करीब 23 हजार पक्षकारों को नोटिस भेजा गया था, जिनके मामलों का आज निष्पादन किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सहित सिविल जज सीनियर एवं जूनियर डिवीजन, अधिवक्ता और बड़ी संख्या में पक्षकार उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें