मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

नौकरी के बदले जमीन लिखाने वाले बिहार को आगे नही बढा सकते : पीएम मोदी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी

चंपारण। बिहार के मोतिहारी में चुनावी सभा को संबोधित करते

हुए पीएम मोदी ने लालू प्रसाद व उनके परिवार पर जमकर प्रहार करते कहा कि एक

इंसान जिसे अदालत ने चोरी करने के गुनाह में सजा सुनाई है। जो जेल काट रहा

था। बीमारी के कारण घर आने का अवसर मिला। वैसे लोगो को घर में

बढ़िया-बढ़िया खाने की फुर्सत है लेकिन रामलला के पास आने का समय नहीं है।

पीएम

ने कहा कि मैं जहां जाता हूं,अपने काम का रिपोर्ट कार्ड देता हूं।

उन्होंने कहा कि मैं इंडी गठबंधन से पूछता हूं कि तुम्हारा रिपोर्ट कार्ड

क्या है। जो लोग नौकरी के बदले जमीन लिखवा ले, वह दूसरे के भविष्य के बारे

में क्या सोच सकता है? ऐसे लोग वह बिहार को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं। ये लोग

बिहार को जंगलराज,भष्ट्राचार और पलायन ही दे सकते है। इसके साथ ही

प्रधानमंत्री ने तेजस्वी यादव का बगैर नाम लिए प्रहार किया और कहा कि चांदी

का चम्मच लेकर जो पैदा होते हैं, उन्हें पता नहीं होता मेहनत क्या होती

है।

तेजस्वी पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैंने सुना

है कि यहां कोई घूम-घूमकर कह रहा है कि 4 जून के बाद मोदी को बेड रेस्ट

होगा। मैं तो परमात्मा से यही कामना करता हूं कि मोदी तो क्या देश के किसी

भी नागरिक के जीवन में बेड रेस्ट की नौबत नहीं आनी चाहिए। वह उमंग में जीवन

जीएं लेकिन जंगलराज के वारिस से उम्मीद ही क्या की जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें