मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 46 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

बीकानेर। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम के लिए जिला रसद विभाग द्वारा रविवार देर रात भी सघन प्रवर्तन कार्रवाई जारी रही। जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा सर्वोदय बस्ती पहुंचे। मुखबिर की सूचना पर एक संदिग्ध बाड़े का गेट खोलकर जांच की गई, जहां से 38 घरेलू गैस सिलेंडर, गैस रिफिलिंग मोटर तथा तोलन कांटा बरामद किया गया। मौके पर पुलिस थाना मुक्ता प्रसाद के थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम को बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की गई।जिला रसद अधिकारी ने बताया कि संभागीय आयुक्त एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग की रोकथाम के लिए प्रवर्तन दल द्वारा लगातार देर रात तक कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रात्रि के समय कलेक्ट्रेट के पीछे चाट, बर्गर, पावभाजी आदि की स्टालों तथा ढोला मारू के सामने संचालित चाट स्टालों पर घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पाए जाने पर विशेष गठित प्रवर्तन दल द्वारा मौके पर ही कार्रवाई की गई और 8 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि जिले में गैस वितरकों के पास घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा बुकिंग के दो दिन के भीतर रिफिल आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि घबराने की आवश्यकता नहीं है।उन्होंने बताया कि गैस वितरकों की बुकिंग एवं वितरण व्यवस्था पर दिन के समय निगरानी रखी जा रही है, वहीं रात के समय घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग पर सतत निगरानी रखते हुए सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें