मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

जशपुरनगर : लाइवलीहुड कॉलेज में विशेष पिछड़ी जनजाति के युवा सीख रहे मशरूम उत्पादन के गुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जशपुरनगर

, 30 जनवरी। छत्तीसगढ़ के जशपुरनगर जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज

जशपुर द्वारा प्रधानमंत्री जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी

कोरवा समुदाय के 20 युवाओं को मशरूम उत्पादन का कौशल प्रशिक्षण 11 जनवरी से

30 जनवरी तक दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण में युवाओं को ऑयस्टर मशरूम

एवं बटन मशरूम उत्पादन की विधि के साथ-साथ बिक्री तथा अकाउंट के संबंध में

भी प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण के साथ- साथ

साथ युवाओं के रुझान एवं मल्टी स्केलिंग हेतु सिलाई, ड्राइविंग,

इलेक्ट्रीशियन, राजमिस्त्री जैसे ट्रेड में भी जिला परियोजना लाइवलीहुड

कॉलेज जशपुर द्वारा हितग्राहियों को अतिरिक्त समय में प्रदाय किया जा रहा

है।

प्राचार्य जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज अमरनाथ धमगया

ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष की कार्य योजना में फाइल पैड, स्क्रीनिंग

प्रिंटिंग का का प्रशिक्षण भी सम्मिलित है जिसे जल्द ही प्रारंभ किया

जाएगा। उपकोष में एडमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ है। इसके अतिरिक्त जिला

परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन, वेल्डिंग, कुकिंग, सिलाई,

रिटेल, डाटा एंट्री ऑपरेटर जैसी ट्रेड में भी मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना

अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु एडमिशन प्रारंभ है। 18 से 45 वर्ष की महिला, पुरुष

प्रशिक्षण लेकर रोजगार प्राप्त कर अथवा स्वरोजगार स्थापित कर आर्थिक

स्थिति को मजबूत कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें