मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

- बुंदेलखंड की सांस्कृतिक छटा देशभर में बिखेरेगा बीएलएफ, राज्यसभा के उपसभापति होंगे शामिल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

झांसी,29

फरवरी। बुंदेलखंड की कलात्मक और सांस्कृतिक छटा देशभर में बिखेरने

का उत्सव बुंदेलखंड लिटरेचर फेस्टिवल (बीएलएफ) वापस लौट रहा है। आगामी

1,2,3 मार्च को बीएलएफ 3.0 का आयोजन बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी में हो

रहा है। इस दौरान साहित्य, कला, सिनेमा, राजनीति और संगीत जगत की ख्यात

हस्तियां मौजूद रहेंगी। इनसे विभिन्न सत्रों में देश-दुनिया के विषयों पर

संवाद किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न लेखकों की कृतियों का विमोचन होगा।

प्रत्येक दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यकम होंगे। साथ ही युवा कलाकारों

को प्रतिभा दिखाने के लिए “अथाई” (ओपेन माइक) मंच मुहैया कराया जाएगा।

महोत्सव

में 10 से अधिक प्रकाशकों के पुस्तक स्टाॅल, 10 से अधिक हस्तशिल्प

उत्पादों के स्टाॅल, 5 से अधिक रचनात्मक कलाकृतियों के स्टाॅल एवं

जलपान-भोजन स्टाॅल रहेंगे। इससे पहले बीएलएफ 2022 और 2020 में आयोजित हुआ

था।

ये हस्तियां रहेंगी मौजूद

हरिवंश नारायण सिंह

(उपसभापति,राज्यसभा), प्रियंका गुप्ता (ग्रेजुएट चाय वाली),पंकज चतुर्वेदी

(लेखक, स्तंभकार),सईद अंसारी (एंकर, आजतक), मनोज सिन्हा (सैन्याधिकारी,

अभिनेता, लेखक),जयदीप कर्णिक (संपादक, अमर उजाला डिजिटल),गौतम राजऋषि (कवि,

सैन्याधिकारी),दीपक मशाल (कवि, लेखक),पवन कुमार (आईएएस, लेखक), वंदना

अवस्थी दुबे (लेखक),शशांक गर्ग (आईपीएस, लेखक),रंजन कुमार (दिल्ली

विश्वविद्यालय प्रोफेसर),शुभांगी लिटोरिया (अभिनेत्री),राजेश कुमार मिश्रा

(आईपीएस, कवि, लेखक ),संतोष कुमार (आईपीएस),रजनी सिंह (इंस्पेक्टर), ऋतु

दुबे तिवारी (प्रिंसिपल निस्कोर्ट मीडिया कॉलेज),डॉ. मुन्ना पांडेय

(लेखक),नाज जोशी (मिस इंडिया), अशोक पाठक (अभिनेता),राजेश पांडेय (पूर्व

आईपीएस),धीरेंद्र राय ( संपादक, आई चौक),अगम जैन (आईपीएस लेखक),तरुण भटनागर

(आईएएस, कथाकार),अखिलेंद्र (कवि, अभिनेता),अदिति पटेल (सिविल सेवक), राम

मोहन शर्मा (पत्रकार), प्रवीण कुमार (लेखक) आदि उपस्थित रहेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें