मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

दो लग्जरी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो लग्जरी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

सीवान। जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो महंगी कारों से 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। इस दौरान शराब तस्करी में संलिप्त दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया।थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पीएसआई छपित कुमार चौबे एवं एसआई अनिल कुमार ने पुलिस बल के साथ संयुक्त अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान संदिग्ध वाहनों का पीछा करते हुए गाजियापुर गांव के समीप उन्हें रोककर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान एक टाटा नेक्सन और एक मारुति सुजुकी अर्टिगा कार से कुल 290 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बड़कागांव बकतौली निवासी सतेंद्र सिंह के पुत्र शांतनु कुमार तथा रमेश सिंह के पुत्र रंजीत कुमार के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस स्थान पर पहुंचाया जाना था। मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें