मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

बक्सर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, कंटेनर से 3.07 लाख मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बक्सर में शराब तस्करी का भंडाफोड़, कंटेनर से 3.07 लाख मिलीलीटर विदेशी शराब जब्त

बक्सर। जिले के वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट पर वाहन जांच अभियान के दौरान मध्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से भारी मात्रा में पंजाब निर्मित विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई मध्य निषेध के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई।

जांच के दौरान दिल्ली से पटना जा रहे एक कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई। कंटेनर में ऊपर से कैरियर का सामान लोड था। अधिकारियों ने जब सील तोड़कर गहन जांच की तो सामान के बीच छिपाकर रखी गई पंजाब निर्मित विदेशी शराब की पेट बोतलें बरामद हुईं। मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया।

कुल 3,07,170 मिलीलीटर (307.17 लीटर) विदेशी शराब बरामद हुई है। जब्त शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 3.68 लाख रुपये बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपित गोरखपुर, उत्तर प्रदेश का सुनील यादव (33) है। पुलिस ने जिस टाटा ट्रक (नंबर: DL1MB5961) से शराब बरामद की है, उसे भी जब्त कर लिया है। मध्य निषेध विभाग ने आरोपी के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें