मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

89 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
89 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कटिहार। कटिहार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 89 लीटर विदेशी शराब बरामद की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।पहला मामला बलिया बेलौन थाना का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेम्पो से फूटानी चौक की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने फूटानी चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 54.3 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेम्पो चालक मो. मुजफ्फर को गिरफ्तार कर लिया है। मो. मुजफ्फर की (25 वर्ष) लसनपुर थाना डगरूआ जिला पूर्णिया का रहने वाला है।दूसरा मामला अमदाबाद थाना का है, जहां पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टेम्पो से बेलगछि की ओर अवैध शराब लेकर आ रहा है। पुलिस ने बेलगछि के पास वाहन जांच अभियान चलाया और एक टेम्पो को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 34.875 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। पुलिस ने टेम्पो चालक सेख अफसारूल और सेख किरानी निता को गिरफ्तार कर लिया है। सेख अफसारूल और सेख किरानी निता मिलकी पोखर कन्ना, थाना मनिहारी, जिला कटिहार के रहने वाले हैं।पुलिस ने दोनों मामलों में टेम्पो और अवैध शराब को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें