मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

आबकारी चित्तौड़ का बड़ा आदेश, शराब की 8 दुकानों के अनुज्ञा पत्र निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आबकारी चित्तौड़ का बड़ा आदेश, शराब की 8 दुकानों के अनुज्ञा पत्र निलंबित

चित्तौड़गढ़। शराब नीति के तहत शराब के अनुज्ञाधारियों को नियमानुसार निर्धारित मदिरा गारंटी का उठाव करना जरूरी है। वहीं निर्धारित मात्रा में मदिरा का उठाव नहीं होने की स्थिति में कार्रवाई का भी प्रावधान है। चित्तौड़गढ़ जिले में ऐसे 8 अनुज्ञाधारियों के मदिरा गारंटी का उठाव नहीं होने के चलते तीन दिन के लिए उनका पंजीयन निलंबित किया गया है। वहीं बकाया राशि जमा कराने के निर्देश दिए हैं।जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया कि नियमों के चलते एक आदेश जारी किया है। इसमें चित्तौड़गढ़ जिले के शराब अनुज्ञाधारियों की और से निर्धारित मात्रा में शराब का उठाव नहीं करना सामने आया है। इसे विभाग ने गंभीर अनियमितता माना है। वहीं 24 से 26 जनवरी तक इन दुकानों का अनुज्ञा पत्र निलंबित किया है। साथ ही इन आठ अनुज्ञा पत्र धारी को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में भी विभाग नियमों की पालना नहीं होने की स्थिति में सख्त कार्यवाही करेगा।इधर, जानकारी में सामने आया कि अनुज्ञा पत्र निलंबन के बावजूद शराब ठेकेदार आदेशों की खुली अवहेलना करते देखे गए हैं। खुले आम शराब की बिक्री इन्हीं दुकानों से हो रही है। ऐसे में आबकारी अधिकारी के आदेश हवा-हवाई साबित हुए है। बताया जाता है कि इन शराब ठेकेदारों के पैनल्टी लम्बे समय से बकाया है। जिले के रावतभाटा क्षेत्र में ऐसे मदिरा की दुकानों पर शराब की बिक्री दिखी, जहां नोटिस जारी कर बंद करने के निर्देश थे।जिला आबकारी अधिकारी ने जो आदेश जारी किया है उसमें सबसे अधिक 6 दुकानें बेगूं क्षेत्र की है। वहीं एक-एक निम्बाहेड़ा व चित्तौड़गढ़ क्षेत्र की दुकान को बंद रखने के आदेश दिया गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें