मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

मुफ़्फसिल थाना क्षेत्र में 785.50 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुफ़्फसिल थाना क्षेत्र में 785.50 लीटर अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार

सीवान। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे “नशा मुक्त सीवान” अभियान के तहत मुफ़्फसिल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 785.50 लीटर शराब बरामद की है। इस दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि शुक्रवार को मधनिषेध, पटना से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक में अवैध शराब लदी हुई है, जो मैरवा की ओर से सीवान आ रही है और गोपालगंज मोड़ के रास्ते छपरा की ओर जाने वाली है।सूचना के आधार पर मुफ़्फसिल थाना पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गोपालगंज मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया।चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक की तलाशी ली गई, जिसमें से कुल 785.50 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। मौके से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंदन कुमार राय एवं मंदीप कुमार के रूप में हुई है। दोनों मोतिहारी जिले के केसरिया के निवासी हैं।एसपी ने बताया कि इस संबंध में मुफ़्फसिल थाना में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें