मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:27 · नई दिल्ली संस्करण

आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर पर छापेमारी में मिला भारी मात्रा में विदेशी शराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आरपीएफ इंस्पेक्टर के घर पर छापेमारी में मिला भारी मात्रा में विदेशी शराब

पूर्वी चंपारण। पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस द्धारा बापूधाम रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के आवास पर की गई छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब व नगद बरामद किया है।छापेमारी के दौरान पुलिस ने 22 बोतल कुल 16 लीटर विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब और 94 हजार रुपये नगद बरामद की है।साथ ही उनके आवास के बाहर शराब की दर्जनो खाली बोतल भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार छापेमारी टीम के पहुंचने के पूर्व इंस्पेक्टर गुप्ता मौके से फरार हो गये।जिन्हे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस ने बरामद शराब और नगदी को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि इंस्पेक्टर गुप्ता के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें