मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

डीसीएम वाहन में छिपा कर लाया जा रहा शराब बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डीसीएम वाहन में छिपा कर लाया जा रहा शराब बरामद

पूर्वी चंपारण। जिले के सुगौली थाना की पुलिस व पटना मध निषेध विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए डीसीएम वाहन में तस्करी कर लायी जा रही विदेशी शराब की एक बड़ी खेप पकड़ी है।पुलिस की यह कार्रवाई श्रीपुर चौक के पास की गई।जहां बेतिया की ओर से आ रही एक डीसीएम वाहन से भारी मात्रा में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की गई।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शराब तस्कर ने तस्करी का नया और शातिराना तरीका अपना कर डीसीएम गाड़ी में गैस भरने वाली तीन बड़ी टंकियों के अंदर शराब को छुपा कर रखा था।ताकि किसी को शक न हो।तस्कर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हुए पूर्वी चम्पारण जिले के श्रीपुर चौक तक पहुंच भी गया था।लेकिन उसे इस बात का अंदेशा नहीं था कि आगे सुगौली पुलिस पहले से हीं घात लगाए उनका इंतजार कर रही है।जैसे ही संदिग्ध डीसीएम वाहन श्रीपुर चौक पर पहुंचा पुलिस टीम ने उसे रोक कर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान गैस टंकियों को खोल कर देखा गया तो उसके अंदर भारी मात्रा में विदेशी शराब छुपा कर रखी गई थी।पुलिस की गहन पड़ताल में हरियाणा निर्मित रॉयल ग्रीन ब्रांड की 750 एमएल की 405 बोतलें, 375 एमएल की 94 बोतलें, 180 एमएल की 35 बोतलें, इसके अलावा ब्लैक बकार्डी की 11 बोतलें बरामद की गईं। कुल मिलाकर करीब 353 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है। पुलिस ने मौके से डीसीएम वाहन के चालक सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है।जब्त वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर DL1LAQ4184 बताया गया है। गिरफ्तार चालक के बारे में जानकारी मिली है कि वह मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और इस तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह व अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस तरह की सघन जांच और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें