मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

35.5 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
35.5 लीटर देसी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

सुपौल। सुपौल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के इमामपट्टी वार्ड संख्या 09 में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है।इस दौरान 35.5 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे सूचना मिली थी कि रेखा देवी, पति स्वर्गीय बिल्लू उरांव, अपने घर में शराब बनाकर बिक्री कर रही है। सूचना के सत्यापन के लिए महिला पुलिसकर्मी उषा देवी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही आरोपित महिला घर से भागने का प्रयास करने लगी, लेकिन महिला पुलिसकर्मियों और जवानों की मदद से उसे पकड़ लिया गया।तलाशी के दौरान टाट-फूस से बने गोहाली घर से दो जार में 15-15 लीटर, एक गैलन में 5 लीटर तथा एक बोतल में 500 ग्राम देसी चुलाई शराब बरामद की गई। इस तरह कुल 35.5 लीटर शराब जब्त की गई।इसके अलावा पुलिस ने शराब बनाने में उपयोग होने वाला एल्युमीनियम का बर्तन और मशीन भी जब्त किया है। गिरफ्तार महिला तस्कर को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें