मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- राज्य सरकार कर रही है विचार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी, मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा- राज्य सरकार कर रही है विचार

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साेमवार काे अपने निवास से मीडिया काे जारी बयान में कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है।मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं। साधु-संत मध्य प्रदेश के धार्मिक शहरों में शराबबंदी की लगातार मांग उठा रहे हैं। हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। प्रदेश सरकार इस पर विचार कर रही है। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि शराब दुकानें धार्मिक नगरों की सीमा से बाहर रहेंगी, ताकि धार्मिक वातावरण को लेकर जो लोगों की शिकायत आती है इस दिशा में हम ठोस कदम उठा पाए, हम गंभीर है और बहुत जल्द ही इस दिशा में निर्णय लेंगे। मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने कहा कि इसके लिए सरकार को अपनी शराब नीति में संशोधन करना होगा। हमारी सरकार आबकारी नीति में संशोधन करने पर विचार कर रही हैं। मुख्यमंत्री डाॅ यादव का कहना है कि बजट सत्र अब करीब है, ऐसे में इस सत्र के दौरान इस पर कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें