मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी की यात्रा में टूट रही भाषाई मर्यादा, जनता से माफी मांगें सांसद: विश्वास सारंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
राहुल गांधी की यात्रा में टूट रही भाषाई मर्यादा, जनता से माफी मांगें सांसद: विश्वास सारंग

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है। 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान मंच से की गई अशोभनीय टिप्पणी को उन्होंने अस्वीकार्य बताते हुए इसे 'कांग्रेस का असली चरित्र' करार दिया।

दरअसल, बिहार के सासाराम से शुरू हुई कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा में भाषा की मर्यादा टूट रही है। दरभंगा जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किया गया।

इस घटना पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मंत्री विश्वास सारंग ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बिहार के दरभंगा में 'वोटर अधिकार यात्रा' के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया, जो कांग्रेस के असली चरित्र को दर्शाता है।

उन्होंने इसे राजनीतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करार देते हुए कहा कि लोकतंत्र में ऐसी गाली-गलौज की कोई जगह नहीं है और यह अस्वीकार्य है।

सारंग ने राहुल गांधी को संस्कारहीन बताते हुए उनकी इस हरकत को चौंकाने वाला और शर्मनाक ठहराया।

उन्होंने नेहरू परिवार पर अनुशासनहीनता का आरोप लगाया और दावा किया कि कांग्रेस अपनी कुंठा निकालने और राजनीतिक लाभ के लिए पीएम मोदी जैसे वैश्विक नेता के खिलाफ गाली-गलौज को बढ़ावा दे रही है।

सारंग ने इस व्यवहार को लोकतंत्र के लिए अस्वीकार्य बताते हुए कांग्रेस और राहुल गांधी से माफी की मांग की और चेतावनी दी कि देश की जनता इसे माफ नहीं करेगी।

उन्होंने कहा, "अपनी राजनीतिक कुंठा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग अक्षम्य है। इस कृत्य के लिए राहुल गांधी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।"

बता दें कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को बिहार के सासाराम से शुरू हुई है। 16 दिन की यह यात्रा लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और 1,300 किलोमीटर का सफर पूरा करेगी। एक सितंबर को पटना में बड़ी रैली के साथ यात्रा का समापन होगा।

गुरुवार को राहुल गांधी सीतामढ़ी के जानकी मंदिर पहुंचे और गर्भगृह में जाकर माता की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें