मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:51 · नई दिल्ली संस्करण

ब्रिटिश हुकूमत की तरह केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार ने किसानों को कुचलने के लिए सड़कों पर ठोंक दी कीलें-गोपाल राय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से मांगों को लेकर 13 फरवरी को दिल्ली कूच करने को तैयार किसानों के साथ सकारात्मक बात कर उनकी समस्याओं का निदान करने की अपील की है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कभी ब्रिटिश हुकूमत ने स्वतंत्रता सेनानियों की आजादी की मांग को कुचलने के लिए सारी हदें पार कर दी थी और आज केंद्र व हरियाणा की भाजपा सरकार किसानों को कुचलने के लिए सड़कों पर कीलें ठोंक कर और दीवारें चुनवा कर क्रूरता की सारी हदें पार कर रही है।

राय ने सोमवार को प्रेस वार्ता कर कहा कि भाजपा सरकार ये कीलें जमीन पर नहीं ठोक रही है, बल्कि किसानों के सीने में ठोकने का काम कर रही है, जिसे देश बर्दाश्त नहीं करेगा। हरियाणा के गांवों में पुलिस भेजकर किसानों को धमकी दी जा रही है कि आंदोलन में जो जाएगा, उसका पासपोर्ट, बैंक खाता, प्रॉपर्टी के कागज जब्त कर लिए जाएंगे। उन्होंने याद दिलाते हुए कहा कि तीन काले कानूनों के खिलाफ जब किसान एक साल तक बॉर्डर पर डटे रहे, तब प्रधानमंत्री ने तीनों काले कानून वापस लेते हुए एमएसपी की गारंटी देने का वादा किया था। संसद के आखरी सत्र की समाप्ति हो चुकी है और किसान इंतजार कर रहे हैं कि एमएसपी की गारंटी का कानून आएगा या नहीं।

अंत में गोपाल राय ने हरियाणा की खट्टा सरकार से कहा कि केंद्र सरकार के आदेश पर हरियाणा सरकार सारी हदों को पार करने की तरफ बढ़ रही हैं, वह इस देश के लोकतंत्र में काला अध्याय साबित होगा। यह वीडियो या पुलिस की घोषणाएं आने वाली पीढ़ियां याद रखेगी। केंद्र सरकार का भी हिसाब किया जाएगा। अगर खट्टा सरकार ने यह जो सारी हदें पार की है, उसे वापस नहीं लिया तो आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा का किसान भी इसका जवाब देगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें