मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

एलजी ने श्रद्धानंद मार्ग और खान मार्केट में महिला पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की तरफ से श्रद्धानंद मार्ग और खान मार्केट एरिया में दो महिला पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। एलजी विनय कुमार सक्सेना ने रविवार को इनका उद्घाटन किया। इस दौरान एलजी के आलावा दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा के साथ पुलिस के तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

एलजी ने इस कार्य को दिल्ली पुलिस के द्वारा किया गया अच्छा कदम बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली का रेड लाइट एरिया ऐसा एरिया है, जहां महिला किसी को भी अपनी बात नहीं बता सकती, लेकिन अब दिल्ली पुलिस के द्वारा इस चौकी को स्पेशल बनाया गया है। इसमें महिला इंचार्ज और महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगी।

डीसीपी एम हर्षवर्धन सिंह ने बताया कि दिल्ली पुलिस के द्वारा दो महिला चौकी को बनाया गया। इस चौकी में महिला स्टाफ रहेंगे। साथ ही पांच महिला स्कूटी भी थाने पर मौजूद रहेंगी, ताकि अगर महिलाओं को किसी तरह की दिक्कत या परेशानी हो तो तुरंत उनके पास पहुंचा जा सकेगा। खास तौर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस पहल को शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि इस चौकी बनने से महिलाओं को हम लोग सुरक्षा दे पाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें