मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:24 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के उपराज्यपाल ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को देखा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दिल्ली।

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय

कुमार सक्सेना ने भारत सरकार की संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी की

उपस्थिति में छात्रों, शिक्षकों और उनके अभिभावकों के साथ बड़ी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी की "परीक्षा पे चर्चा" 2024 (पीपीसी-2024) कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नई दिल्ली नगरपालिका परिषद

(एनडीएमसी) में नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर, नई दिल्ली में देखा।

प्रधानमंत्री के भाषण के बाद, सक्सेना ने कहा कि उन्हे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री

द्वारा दी गई सलाह प्रत्येक छात्र को ध्यान में रहेगी और परीक्षा के दौरान यह उनके

लिए बहुत उपयोगी भी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए टिप्स

न केवल छात्रों के लिए बल्कि शिक्षकों, अभिभावकों और हर आम आदमी के लिए भी उपयोगी हैं। सक्सैना ने कहा कि केवल

स्कूल-कॉलेजों के बच्चों की चारदीवारी में ही सीखना सीमित नहीं है, बल्कि जीवन की हर घटना

हमें कुछ न कुछ सिखाती है।

उन्होने ये भी कहा कि हम बहुत आभारी हैं कि हमारे

प्रधानमंत्री परीक्षा और शिक्षा जैसे विषयों पर छात्रों के साथ लगातार बातचीत करते है। वह पहले ऐसे प्रधानमंत्री

हैं जो छात्रों से संवाद करते हैं। उन्होने प्रत्येक छात्र और उनके माता-पिता को

तनाव दूर करने का सुझाव भी दिये और छात्रों को अपने तनाव को दूर करने के लिए

परीक्षा की तैयारी के समय बीच बीच में संगीत, खेल और अपने शौक को भी शामिल करने की सलाह दी ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें