मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के श्योपुर में चीतों का तांडव, बकरी को बनाया निवाला, खौफ में ग्रामीण

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मध्य प्रदेश के श्योपुर में चीतों का तांडव, बकरी को बनाया निवाला, खौफ में ग्रामीण

श्योपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के अड़वाड़ और सीताखेड़ली गांव में शनिवार को एक ऐसी घटना घटी, जिसने लोगों को भयभीत कर दिया।

दरअसल, कूनो नेशनल पार्क से दो चीते एकाएक बाहर निकलकर ग्रामीणों की बकरी को अपना शिकार बना लिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने चीतों के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

ग्रामीणों का कहना है कि आखिर चीतों की सुरक्षा व्यवस्था कैसी है? इस पर ध्यान दिया जाना चाहिए। जिस तरह से मौजूदा समय में हमारी बकरियों को निशाना बनाया जा रहा है, उसे हम किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं। प्रशासन को कूनो नेशलन पार्क की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखना होगा, तभी जाकर हमारे लिए स्थिति अनुकूल होगी।

जानकारी के मुताबिक, जब चीते बकरी को निशाना बना रहे थे, तभी ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

इसके बाद कूनो नेशनल पार्क से जुड़ी ट्रैकिंग टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों का गुस्सा ट्रैकिंग टीम को देखने के बाद सांतवें आसमान पर पहुंच गया। इसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग टीम से जुड़े लोगों को जमकर खरी खोटी सुना दी और कहा कि आखिर आप लोग क्या कर रहे हैं कि चीते खुले में घूम रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ट्रैकिंग टीम की कोताही की वजह से चीते खुले में घूम रहे हैं। इस वजह से हम गांव के लोगों के बीच में असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हम डर लगता है कि कहीं पर कुछ हो ना जाए। अभी जिस तरह से चीतों ने बकरी को निशाना बनाया है, उसके बाद से हम ग्रामीणों के बीच में डर और ज्यादा बढ़ गया है।

ऐसी स्थिति में कूनो प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वो सुरक्षा-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें, ताकि हम सुरक्षित माहौल में रह सके और हम इस तरह से किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति का सामना नहीं करना पड़े।

वहीं, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए ट्रैकिंग टीम ने उस महिला को उचित मुआवजा देने का भी ऐलान किया है, जिसकी बकरी को चीतों ने अपना शिकार बनाया था।

बता दें कि जब ट्रैकिंग टीम ने महिला को मुआवजा देने का ऐलान किया, तब जाकर स्थिति शांत हुई है। अब ऐसी स्थिति में सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हुई है कि आखिर ट्रैकिंग टीम की ओर से आगामी दिनों में क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं? हालांकि, ट्रैकिंग टीम से जुड़े लोगों ने ग्रामीणों को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।

उधर, कूनो नेशनल पार्क प्रबंधन डीएफओ आर थिरुकुराल ने बताया कि हम चीतों की सुरक्षा के लिए हर मुमकिन कदम उठा रहे हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि चीतों की सुरक्षा पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें