मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

कम्पनी की गलती की सजा मुझे मिल रही, डॉ. प्रवीन सोनी का हाईकोर्ट में दावा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कम्पनी की गलती की सजा मुझे मिल रही, डॉ. प्रवीन सोनी का हाईकोर्ट में दावा

जबलपुर। छिंदवाड़ा में जहरीले कोल्ड्रिफ कफ सिरप से 25 बच्चों की हुई मौत के मामले में डॉ. प्रवीण सोनी ने हाईकोर्ट में दावा किया है कि बच्चों की मौत उस सॉल्वेन्ट से हुई, जो सन फार्मा कंपनी द्वारा बैच नंबर एसआर 13 में मिलाया गया था। यदि औषधि विभाग उस बैच की जांच करता, तो बच्चों की मौत नहीं हो पाती।बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान डॉ. सोनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता शशांक शेखर व अधिवक्ता समरेश कटारे और राज्य सरकार की ओर से शासकीय अधिवक्ता सीएम तिवारी हाजिर हुए। डॉ. सोनी की ओर से कहा गया कि वे पिछले 20 वर्षों से यह दवा लिख रहे हैं, लेकिन कभी भी उसके रिएक्शन सामने नहीं आए। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा की गई गलती की सजा वो भुगत रहे हैं, जो अनुचित है।इन दावों के समर्थन में दस्तावेज पेश करने डॉ. सोनी की ओर से एक दिन का समय मांगा गया। जस्टिस प्रमोद कुमार अग्रवाल की अदालत ने डॉ. सोनी की जमानत अर्जी पर गुरुवार को फिर से सुनवाई करने के निर्देश दिए हैं। 8 अक्टूबर 2025 को परासिया के एडीजे गौतम कुमार गुजरे की कोर्ट से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद यह अर्जी हाईकोर्ट में दाखिल की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें