मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री राज्य की जनता से मिलने के लिए 250 करोड़ खर्च कर रहे, उन्हें इसका हिसाब देना चाहिए : तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुख्यमंत्री राज्य की जनता से मिलने के लिए 250 करोड़ खर्च कर रहे, उन्हें इसका हिसाब देना चाहिए : तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज मुंगेर के सर्किट हाउस में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश अपनी ही जनता से मिलने के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं। उन्हें जनता को इसका हिसाब देना चाहिए।तेजस्वी यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि मुख्यमंत्री को बिहार जैसे गरीब व पिछड़े राज्य को केंद्र सरकार से विशेष राज्य का दर्जा दिलाना चाहिए। वे एक जिले में बैठकर तीन से चार जिलों की समीक्षा करेंगे। इतने कम समय में वे कितनी समस्या सुन पाएंगे तथा कितने का निदान कर पाएंगे।प्रतियोगिता परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक पर कहा कि सभी लीक के तार एक ही जिले (नालंदा) से क्यों जुड़ रहे हैं। साथ ही कहा कि 70वें बीपीएससी परीक्षा पर आयोग की चुप्पी चिंताजनक है। क्योंकि, परीक्षा में 10 दिन शेष हैं तथा परीक्षा पैटर्न बदल दिया जा रहा है। बिहार में हमने 75 प्रतिशत आरक्षण के तहत ईडब्ल्यूएस को 10 प्रतिशत तथा 65 प्रतिशत एससी-एसटी, ओबीसी को आरक्षण का प्रावधान किया था।तेजस्वी यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार की बहाली में इसे लागू नहीं किया जा रहा, इसके लिए कौन दोषी है। भाजपा के लोग कोर्ट में जाकर आरक्षण के मामले को लटका रहे हैं। बिहार में मुख्यमंत्री केवल मुखौटा मात्र हैं। यहां सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। चंद अधिकारी सरकार चला रहे हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि हमारी सरकार बिहार में बनती है तो उपभोक्ताओं को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे। राजद अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जनता के साथ साझा किया जाने वाला एक ‘रोडमैप’ तैयार कर रही है। राज्य के लोग अत्यधिक बिजली दरों और ‘स्मार्ट प्रीपेड मीटर’ से अनियमित बिजली बिल से जूझ रहे हैं। हम बिलों को सही और 200 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान कर लोगों को राहत पहुंचाने का इरादा रखते हैं। हम सत्ता में आने पर ऐसा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें