मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के चुनावी मौसम में नेता आ रहे हैं : श्रेयसी सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के चुनावी मौसम में नेता आ रहे हैं : श्रेयसी सिंह

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक श्रेयसी सिंह ने बुधवार को विपक्ष के नेताओं पर जोरदार निशाना साधा। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' को लेकर कहा कि बरसात का मौसम आने पर मेढ़क आते हैं, उसी तरह बिहार में अभी चुनावी मौसम है, तो सभी लोगों को राजनीति की रोटी सेंकने के लिए दौरे पर निकलने की आवश्यकता पड़ रही है।

भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने विपक्ष से सवाल किया कि पिछले पांच साल में ये लोग कहां थे?

पटना में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव के 'नकलची सरकार' के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा में मैंने खुद दो बार बिजली बिल माफ करने की बात रखी थी। कई बार एनडीए की बैठकों में चर्चा हुई है। कई अन्य विधायकों और विधान पार्षदों ने भी इस ओर मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराया था।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह तो कमाल की बात है कि हम लोगों की बात मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हैं, लेकिन किसी और की बात सुन रहे हैं। राजनीति रोटी सेंकने के लिए लोग अभी कुछ भी बोल सकते हैं। लेकिन, जनता भलीभांति जानती है कि रोजगार कौन दे रहा है और मानदेय बढ़ाने का निर्णय कौन ले रहा है।

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के बयान पर विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि वे जितने भी मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं, वे बिहार के लोगों और उनकी छवि को बदनाम करने का ही काम करते हैं। उनमें सिर्फ बिहारियों को नीचा दिखाने की प्रवृत्ति है। प्रशांत किशोर ने कभी भी बिहार के लोगों की तारीफ नहीं की।

उन्होंने आगे कहा कि आज बिहार के युवा अलग-अलग क्षेत्रों में अच्छा कर रहे हैं और देश-दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन, वे अपनी राजनीति चमकाने के लिए नैरेटिव बदल रहे हैं, जो बिल्कुल गलत है। प्रशांत किशोर बिहार को बदनाम कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें