मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

फारबिसगंज में मादक पदार्थ व अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फारबिसगंज में मादक पदार्थ व अवैध हथियार के साथ तस्कर गिरोह का सरगना गिरफ्तार

अररिया। फारबिसगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शहर के स्टेशन चौक के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में छापामारी कर स्मैक व अवैध हथियार की तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय सरगना को रिवाल्वर के साथ गिरफ्तार किया है. वही, गिरफ्तार तस्कर से फारबिसगंज थाना में एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने गहन पूछताछ की। पूछताछ के बाद एसडीपीओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मादक पदार्थ स्मैक व अवैध हथियार तस्करी करने वाले अंतर प्रांतीय तस्कर गिरोह का मुख्य सरगना शहर के किसी होटल में ठहरा हुआ है। स्थानीय तस्करों के साथ मिल कर तस्करी की डील कर रहा है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।शहर के होटलों व लॉज में छापेमारी शुरू की. इसी क्रम में शहर के स्टेशन चौक के समीप स्थित सिटी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 305 में जब छापेमारी की गई तो पता चला कि एक व्यक्ति सिटी गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 305 में संदिग्ध अवस्था में ठहरा हुआ है. जिसकी तलाशी ली गयी तो एक अवैध रिवाल्वर व एक मोबाइल बरामद किया गया।फारबिसगंज एसडीपीओ ने बताया कि बरामद रिवाल्वर पर मेड इन जापान लिखा हुआ है व बरामद मोबाइल में मादक पदार्थ स्मैक व विभिन्न तरह के अवैध हथियार की डीलिंग के फोटोग्राफ भी मिले हैं। गिरफ्तार तस्कर का नाम मोहम्मद रियाजुल शेख पिता अब्दुल सत्तार शेख, कलिकापुर ठाकुरपाड़ा कलिया चक मालदा पश्चिम बंगाल का निवासी है।गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया है कि वे अररिया व पूर्णिया जिला के सभी बड़े स्मैक तस्कर के संपर्क में लगातार रह कर उन तस्करों को पश्चिम बंगाल के मालदा से अपने सरगना से स्मैक व हथियार की डिलिवरी लाकर करवाता है। उक्त तस्कर ने पुलिस को कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसका विधिवत अनुसंधान कर साक्ष्य संकलन करते हुए संबंधित स्मैक व हथियार कारोबारी के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें