मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सत्तारूढ़ भाजपा 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी, एनडीए को पूर्ण बहुमत, इंडी गठबंधन 234 सीटों पर मजबूत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । अठारहवीं लोकसभा की तस्वीर कमोबेश पूरी तरह साफ

हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक बार फिर सरकार बनाने जा रही है।

सुबह 8 बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद रात 11 बजे तक जो परिणाम सामने आए

हैं उसमें भारतीय जनता पार्टी 233 सीट पर जीत हासिल कर चुकी है और 7 पर आगे

चल रही है। माना जा रहा है कि इसमें अब परिवर्तन होने की अधिक संभावना

नहीं है। कुल मिलाकर भाजपा 240 सीट जीतकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में

वापसी कर रही है। पर बहुमत से 32 सीट पीछे है।

वहीं दूसरी

बड़ी पार्टी कांग्रेस ने अपने पिछले प्रदर्शन से काफी अच्छा प्रदर्शन किया

है। वह 90 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है और 9 सीटों पर आगे है। कुल मिलाकर

99 सीटें कांग्रेस के खाते में जा रही हैं।

सबसे बड़ा उलटफेर

समाजवादी पार्टी ने किया है। उत्तर प्रदेश की यह पार्टी अब लोकसभा में

तीसरी बड़ी ताकत होगी। अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने 36

सीटें जीत ली हैं और वह एक सीट पर आगे है।

वहीं पश्चिम बंगाल में

ममता बनर्जी का जादू बरकरार रहा। पिछली बार खेला होबे का नारा लगाने वाली

तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा का खेला खराब कर दिया। तृणमूल कांग्रेस ने बंगाल

की 42 में से 29 सीटें जीत ली हैं। यहां भाजपा की झोली में 11 सीटें गिरी

हैं, जबकि 1 सीट पर वह आगे है जिसका परिणाम घोषित होना बाकी है।

इनके

अलावा द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) 16, जनता दल (यूनाइटेड) 12 और तेलुगू

देशम पार्टी (टीडीपी) 12 ही ऐसे दल हैं जो दहाई की संख्या में जीत सके

हैं। डीएमके 6 और टीडीपी 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

भारतीय जनता

पार्टी को सबसे बड़ा झटका उत्तर प्रदेश में लगा है। यहां वह पिछली 63 सीटों

में से 30 घटकर 33 पर सिमट गई है। यहां समाजवादी पार्टी को 29 सीटों का

फायदा हुआ है जबकि कांग्रेस 1 सीट से बढ़कर 6 सीटों पर पहुंच गई। इसके

अलावा महाराष्ट्र में भी एनडीए को निराशा हाथ लगी है। यहां असली बनाम नकली

पार्टी के मामले में शरद पवार और उद्धव ठाकरे की पार्टिंयों को लोगों ने

अधिक जनमत दिया है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर इतिहास दोहराया है और सातों सीटें जीत ली हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें