मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मामूली विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई की कर दी हत्या

नालंदा-बिहारशरीफ। जिले में खुदागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभा विगहा गांव में एक स्टील के कटोरे को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। यह घटना गुरूवार की सुबह को घटी है जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, रामाधीन यादव के दो पुत्र सुजीत कुमार और अजीत कुमार एक ही घर में अपने-अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके माता-पिता घर से अलग मकान में रहते हैं। घटनाक्रम में बताया गया है कि घर से एक स्टील का कटोरा गायब हो गया। जिसे लेकर दोनों भाइयों की पत्नियों के बीच विवाद और मारपीट शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुजीत कुमार ने अपनी पत्नी के उकसावे में आकर घर से पिस्तौल निकाला और अपने छोटे भाई अजीत कुमार को पेट में गोली मार दी। परिजन गंभीर रूप से जख्मी अजीत को इलाज के लिए इस्लामपुर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।सूचना मिलते ही खुदागंज थाना प्रभारी प्रकाश नारायण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टममर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक के पिता रामाधीन यादव ने बताया कि दोनों पुत्रों की पत्नियां अक्सर किसी न किसी बात पर झगड़ती थीं। कटोरे को लेकर झगड़ा हिंसा में बदल गया।मृतक की पत्नी सगुनी देवी ने इस घटना को लेकर खुदागंज थाना में अपने जेठ सुजीत कुमार और जेठानी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस हत्यारे भाई की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें