मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

कनॉट प्लेस के होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कनॉट प्लेस के होटल के 15वीं मंजिल से कूदकर वकील ने जान दी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली। दिल्ली के कनॉट प्लेस इलाके से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां दिल्ली हाईकोर्ट के एक 26 वर्षीय वकील ने होटल के 15 मंजिले से कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना 19 अप्रैल की सुबह की है। पुलिस स्टेशन कनॉट प्लेस को रविवार सुबह करीब 9:15 बजे सूचना मिली कि नई दिल्ली स्थित द रॉयल प्लाजा होटल में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई।

थाना प्रभारी (एसएचओ) अपने स्टाफ के साथ बिना देर किए मौके पर पहुंचे।

शुरुआती जांच में जो जानकारी सामने आई उसके मुताबिक मृतक की पहचान राजेश सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र लगभग 26 वर्ष थी। वह दिल्ली के महावीर एन्क्लेव इलाके में रहता था। बताया जा रहा है कि राजेश सिंह पेशे से वकील था और दिल्ली हाईकोर्ट में प्रैक्टिस कर रहा था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि उसने 18 अप्रैल 2026 की शाम 6:30 बजे होटल द रॉयल प्लाजा में चेक-इन किया था। इसके बाद अगली सुबह उसने कथित रूप से होटल की 15वीं मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर रूप से घायल राजेश सिंह को तुरंत लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया।

घटना की जानकारी मिलते ही क्राइम टीम और फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम भी मौके पर पहुंची। दोनों टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत इकट्ठा कर उन्हें सुरक्षित रूप से सील कर दिया गया है। इसके अलावा होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और उसकी जांच की जा रही है ताकि पूरी घटना की सच्चाई सामने आ सके।

अधिकारियों ने बताया कि परिवारवालों ने किसी भी तरह की साजिश या गड़बड़ी का शक नहीं जताया है। अब पुलिस कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें