मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

लोक अभियोजकों ने विधि मंत्री से मुलाकात कर सौंपा प्रतिवेदन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोक अभियोजकों ने विधि मंत्री से मुलाकात कर सौंपा प्रतिवेदन

जोधपुर। विधि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा पैरवी करने के लिए नियुक्त जिला न्यायालय जोधपुर के अभियोजकगणों ने संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से मुलाकात कर उनको जन्मदिन की शुभकामनाएं प्रदान की और अपनी समस्याओं के निराकरण करने के लिये मांग पत्र भी सौंपा।विशिष्ठ लोक अभियोजक एनडीपीएस गोविन्द जोशी ने बताया कि जोधपुर के अभियोजकगणों ने विधि मंत्री जोगाराम पटेल से उनके निवास पर मुलाकात कर उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर घेवर कटवाकर शुभकामनाएं प्रदान कर अभिनन्दन किया।अभियोजकगणों ने इस बीच विधि मंत्री को अभियोजन में आ रही समस्याओं के बारे में एक लिखित में स्मरण प्रतिवेदन दिया जिसमें अभियोजक कार्यालयों में मानवीय संसाधन एवं आधारभूत सुविधाओं की कमी तथा अन्य विविध प्रकार की वित्तीय समस्याओं के बारे में विधि मंत्री को अवगत करवाया। जिस पर मंत्री ने शीघ्र ही समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। विधि मंत्री ने सरकार की तरफ से समुचित एवं प्रभावी तरीके से पैरवी करने के लिए अभियोजकों को प्रेरित व प्रोत्साहित किया।इस दौरान लोक अभियोजक जोधपुर महानगर दिनेश कुमार शर्मा, विशिष्ट लोक अभियोजक एनडीपीएस गोविन्द जोशी, मनोहर पालीवाल, विशिष्ट लोक अभियोजक पॉस्को वीणा चौहान, अपर लोक अभियोजक महेंद्र छंगाणी, चंद्रप्रकाश ओझा, दशरथ सिंह राजपुरोहित, शीतल जैन एवं अशोक पटेल, रावताराम बिन्जरीया इत्यादि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें