मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में विधि-व्यवस्था बदहाल, पप्पू यादव ने संसद में उठाया मुद्दा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार में विधि-व्यवस्था बदहाल, पप्पू यादव ने संसद में उठाया मुद्दा

पूर्णिया। लोकसभा में बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध, माफिया राज और पुलिसिया अत्याचार को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और पुलिस की बर्बरता चरम पर है, जिससे आम जनता परेशान है।सांसद पप्पू यादव ने अपने संबोधन में कहा,"बिहार में लगातार पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज, माफियाओं का जुल्म और अपराधियों की मनमानी बढ़ती जा रही है। सासाराम के सांसद मनोज राम पर जातीय आधार पर हमला किया गया। मुजफ्फरपुर में पुलिस ने छात्रों की बेरहमी से पिटाई की। हमारे सांसदों और धार्मिक गुरुओं तक को निशाना बनाया जा रहा है।उन्होंने आगे कहा कि बिहार में 39 से अधिक मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। छात्रों पर लाठीचार्ज आम बात हो गई है, जबकि अपराधी और माफिया दिन-ब-दिन मजबूत होते जा रहे हैं। बिहार में अपराध के नेक्सस को तुरंत खत्म किया जाए। पुलिसिया बर्बरता पर रोक लगाई जाए। सांसद, धार्मिक गुरुओं और छात्रों पर हो रहे हमलों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।पप्पू यादव ने बिहार सरकार और केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि यदि जल्द ही इस पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो जनता का कानून-व्यवस्था पर से भरोसा उठ जाएगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि हालात नहीं सुधरे, तो वे खुद सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें