मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

बीजेपी कार्यालय के बाहर लाठीचार्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बीजेपी कार्यालय के बाहर लाठीचार्ज

-वर्दी वालों को ही दौड़ा दौड़ा कर पुलिस ने पीटा

पटना।बिहार में सियासी उलट फेर के बीच आज बीजेपी कार्यालय के बाहर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों ने प्रदर्शन किया है। ग्राम रक्षा वाहिनी दल के लोगों ने भाजपा कार्यालय को सुबह-सुबह घेर लिया है और जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। वहीं इसी बीच पुलिस औऱ ग्राम रक्षा दल के बीच झड़प की बात भी सामने आ रही है। कई कर्मियों के घायल होने की खबर भी सामने आ रही है, हालांकि पुलिस प्रशासन ने इस बात से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि ग्राम रक्षा दल के कर्मी प्रतिबंधन एरिया में प्रदर्शन कर रहे थे इसलिए उन्हें भाजपा कार्यालय से हटाया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुबह से ही ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्र के द्वारा भाजपा कार्यालय के बाहर जन आक्रोश आंदोलन किया जा रहा है। मानदेय और स्थाईकरण के लिए ग्राम रक्षा दल के कर्मी आंदोलन प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं इस दौरान कई कर्मी बेहोश भी हुए हैं। कर्मियों और पुलिस के बीच झड़प हुई है। ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि जब तक उनको मानदेय और स्थाईकरण नहीं किया जाएगा तब तक वह नहीं जाएंगे। मामला को लेकर ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि मानदेय और वेतन नहीं मिल रहा है और उनका स्थाईकरण नहीं हो रहा है। वह लोग पिछले 12 से15 साल से काम कर रहे हैं। उनका परिवार अब भूखमरी का शिकार होने वाला है, लेकिन सरकार अब तक उनको वेतन नहीं दे रही है। सरकार बस आश्वासन दे रहे हैं, पूरा करोना काम करने के बाद भी अब तक वेतन नहीं मिला है।ग्राम रक्षा दल के कर्मियों का कहना है कि सरकार उनकी बात नहीं मानी तो वह आत्मदाह कर लेंगे। सरकार को उनकी मांग (स्थीईकरण और मानदेय देना) पूरा करना ही होगा। वहीं ग्राम रक्षा दल के कर्मिय़ों ने कहा कि उनके 45 हजार कर्मी है अगर सरकार उनकी बात नहीं मानी तो सभी एक साथ आकर भाजपा कार्यालय को घेर देंगे, भाजपा के लोगों को कार्यालय छोड़ कर भागना पड़ेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें