मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

अगले दशक में लानत्सांग-मेकोंग सहयोग का उज्ज्वल भविष्य होगा : वांग यी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

बीजिंग। लानत्सांग-मेकोंग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की 10वीं बैठक चीन के युन्नान प्रांत के आननिंग शहर में आयोजित हुई। बैठक के बाद चीनी विदेश मंत्री वांग यी और थाईलैंड के विदेश मंत्री मैरिस संगियमपोंगसा एक साथ संवाददाताओं से मिले।

वांग यी ने कहा कि दस साल पहले लानत्सांग-मेकोंग सहयोग पर विदेश मंत्रियों की पहली बैठक युन्नान में आयोजित हुई। छह देशों ने सहयोग का बीज बोया। 10 साल के बाद फिर युन्नान लौटने के बाद हमने खुशी से देखा है कि लांकांग-मेकोंग सहयोग एक ऊंचे वृक्ष के रूप में विकसित हो चुका है। हमारे सहयोग में ठोस उपलब्धियां हासिल की गई हैं, जो सर्वविदित है।

दस साल में चीन और अन्य पांच देशों का पारस्परिक रणनीतिक विश्वास निरंतर बढ़ रहा है और एक-दूसरे के अच्छे पड़ोसी, दोस्त और साथी बन गए हैं। चीन और पांच देशों का व्यापार 4 खरब 37 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो 125 प्रतिशत बढ़ा। क्षेत्रीय बुनियादी संस्थापनों के संपर्क को मजबूती मिली, व्यावसायिक चेन तथा सप्लाई चेन सहयोग गहरा हो रहा है और सृजन गलियारा विकास का नया बिंदु बन गया।

वांग यी ने कहा कि अगले दशक में लानत्सांग-मेकोंग सहयोग का उज्ज्वल भविष्य होगा। हम सहयोग का 2.0 संस्करण निर्मित करने की कोशिश करेंगे और शांति व समृद्धि के उन्मुख लांकांग-मेकोंग देशों के साझे भविष्य वाले समुदाय के निर्माण में तेजी लाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें