मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्व महाअभियान को लेकर रैयतो के घरो तक पहुंचाया जा रहा भू-अभिलेख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजस्व महाअभियान को लेकर रैयतो के घरो तक पहुंचाया जा रहा भू-अभिलेख

पूर्वी चंपारण।राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के निर्देशानुसार जिले के सभी अंचलो के विभिन्न राजस्व ग्रामो में 16 अगस्त से राजस्व महाअभियान की शुरुआत हो गयी है। जो आगामी 20 सितंबर तक चलेगी।

इसे लेकर राजस्व विभाग के कर्मी ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में निश्चित स्थानो पर शिविर लगाकर व रैयतो के घरो तक पहुंचकर भूमि के अभिलेख से जुड़े कागजातो को पहुंचा रहे है।उल्लेखनीय है,कि इस राजस्व महा अभियान से आमलोगो को अपने भूमि से जुड़े त्रृटि को सुधारने का सुनहरा मौका है,इसके साथ ही उनके भूमि का संपूर्ण अभिलेख पूर्ण रूप डिजिटल हो जायेगा। राजस्व विभाग के अनुसार इससे भूमि से जुड़े विवाद कम होगे और इसमे गुणात्मक स्तर पर पारदर्शिता आयेगी।

बंजरिया अंचल के अंचल अधिकारी रोहन रंजन सिंह ने बताया कि विभाग की टीम प्रत्येक घरो तक पहुंचकर रैयतो को जमाबंदी पंजी की प्रति तथा आवेदन प्रपत्र वितरण कर रही है,ताकि लोग आसानी से संदर्भित सुधार को लेकर अपना आवेदन निर्धारित हल्का शिविरो में समर्पित कर सके।उन्होने हर पंचायत में दो-दो हल्का वार शिविर लगाए जाएंगे।इसके साथ ही आवेदन पत्र सौपने को लेकर रैयतो को समय दिया जायेगा।महाअभियान के दौरान मृत लोगो के जमाबंदी में नमांतरण,आपसी सहमति से बंटवारा व जमाबंदी में दर्ज त्रृटिपूर्ण खाता-खेसरा में सुधार करने को लेकर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें