मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

लैंड फॉर जॉब मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीबीआई को 29 मई तक का समय

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब

मामले में अंतिम चार्जशीट दाखिल करने के लिए सीबीआई को समय दे दिया है।

स्पेशल जज विशाल गोगने ने 29 मई तक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश दिया।

सुनवाई

के दौरान गुरुवार को सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी सिंह ने कहा कि

चार्जशीट लगभग तैयार है और चार्जशीट को दाखिल करने में 15 से 20 दिन का समय

लग सकता है। उसके बाद कोर्ट ने 29 मई तक चार्जशीट दाखिल करने का निर्देश

दिया।

तीस अप्रैल को कोर्ट ने इस मामले में चार्जशीट दाखिल करने में

देरी करने पर सीबीआई को फटकार लगाई थी। सीबीआई की ओर से पेश वकील डीपी

सिंह ने कहा कि अंतिम चार्जशीट करीब-करीब पूरी हो चुकी है लेकिन कुछ कानूनी

सवालों पर सीबीआई के अधिकारी आंतरिक चर्चा कर रहे हैं। इस पर कोर्ट ने कहा

कि जांच एजेंसी तीन महीने से अंतिम चार्जशीट के लिए समय ले रही है। अंतिम

चार्जशीट दाखिल नहीं होने की वजह से ट्रायल शुरू नहीं हो रहा है। कोर्ट में

कार्यवाही ठप पड़ी हुई है। कई आरोपितों की विभिन्न अर्जियां लंबित हैं।

उसके बाद कोर्ट ने इस मामले के जांच अधिकारी बिकास चंद्र चौरसिया और सीबीआई

के एसपी निपुण गुप्ता को केस डायरी के साथ अगली तिथि को पेश होने का आदेश

दिया था।

आज इस मामले के आरोपितों लालू यादव, राबड़ी देवी और

तेजस्वी यादव पेश नहीं हुए। उन्होंने आज कोर्ट में पेशी से छूट की मांग की,

जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया। सीबीआई ने 6 मार्च को इस मामले में तीसरी

पूरक चार्जशीट दाखिल की थी। सीबीआई ने पूरक चार्जशीट में भोला यादव को

नौकरी पाने वाले दो अभ्यर्थियों अशोक कुमार और बबीता को आरोपित बनाया है।

पूरक चार्जशीट में कहा गया है कि भोला यादव लालू यादव के सचिव रह चुके हैं

और वही सभी काम देखते थे। भोला यादव ही अफसरों को निर्देश देते थे।

लैंड

फॉर जॉब घोटाला लालू यादव के रेल मंत्री रहने के दौरान का है। भोला यादव

को ही इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि लालू यादव के

रेल मंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। नौकरी के

बदले जमीन देने के काम को अंजाम देने का काम भोला यादव को सौंपा गया था।

भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर सीट से विधायक चुने

गए थे। उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने मई 2023 में इस मामले में लालू यादव के

परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें