मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद ने ली युवक की जान, सरिया-डंडों से हमले में एक की मौत, तीन आरोपी डिटेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जमीन विवाद ने ली युवक की जान, सरिया-डंडों से हमले में एक की मौत, तीन आरोपी डिटेन

अजमेर। आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित हतुंडी गांव में जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सरिया, डंडों और कुल्हाड़ियों से हुए हमले में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार, 25 मार्च को दो पक्षों के बीच जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते एक पक्ष के 20 से अधिक लोगों ने दूसरे पक्ष के घर पर हमला कर दिया। हमले में शाहरुख (26), उसके भाई रहमत और अतुल चीता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह शाहरुख की मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।घटना के सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें हमलावरों की भीड़ घर में घुसकर हमला करती दिखाई दे रही है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सलमान, अशरफ और इरफान को डिटेन कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं।शाहरुख की मौत के बाद जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए विरोध जताया। स्थिति को देखते हुए तीन थानों की पुलिस और पुलिस लाइन का अतिरिक्त जाब्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को समझाइश कर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन परिजन सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं।घायल पक्ष के अनुसार, जमीन को लेकर पिछले दो महीनों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि हमलावर जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। घटना वाले दिन शाम 20 से ज्यादा लोग हथियारों के साथ घर में घुस आए और महिलाओं व बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों पर हमला कर दिया। इस हमले में 5-6 महिलाएं और 3-4 बच्चे भी घायल हुए हैं।अजमेर साउथ सीओ मनीष बडगूजर ने बताया कि घायल रहमत की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और 22 से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें