मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, 5 लोग घायल, एक की हालत गंभीर

सुपौल। जिले के निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला सिंगार मोती पंचायत के धोबीयाई वार्ड संख्या-5 में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। मारपीट की इस घटना में पांच लोग घायल हो गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार, घायल मोहम्मद सज्जाद जमीन विवाद से जुड़े मामले में निर्मली अंचल कार्यालय जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोगों ने उनके घर के समीप उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। सज्जाद ने शमशाद, मोहम्मद अबीब, इरफान, सुभान कलीम, गुलाद और नौशाद समेत अन्य लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है।घटना में मोहम्मद सज्जाद, मोहम्मद आजाद, मैमून खातून, सोमइया और दिल मोहम्मद घायल हो गए। स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल निर्मली में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया।अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि मोहम्मद सज्जाद की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर उपचार के लिए दरभंगा के हायर सेंटर रेफर किया गया है।वहीं, मामले को लेकर निर्मली थाना प्रभारी सियावर मंडल ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से थाना में लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें