मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव के कृत्य पर भाजपा का विरोध, बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू यादव के कृत्य पर भाजपा का विरोध, बाबा साहब का अपमान बर्दाश्त नहीं

कटिहार। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर के अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर प्रतिमा के समक्ष सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय ने तीखे शब्दों में इस घटनाक्रम का विरोध करते हुए कहा कि लालू यादव दलित एवं पिछड़ा विरोधी हैं।भाजपा नेताओं ने कहा कि राजद प्रमुख लालू यादव द्वारा बाबा साहब की तस्वीर को पैर के पास रखने जैसा कृत्य बेहद निंदनीय है और इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। यह कृत्य बाबा साहब के प्रति उनकी अनादर और अवमानना को दर्शाता है।भाजपा नेताओं ने कहा कि भाजपा ने न सिर्फ बाबा साहब को यथोचित सम्मान किया बल्कि उनके द्वारा दलितों और पिछड़ों के कल्याण की चिंता भी की है। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी ने विकास के नए-नए आयाम गढ़ने का काम किया है।भाजपा नेताओं ने बिहार सरकार द्वारा विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और दिव्यांग पेंशन को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने के निर्णय का स्वागत किया। कोढा विधायक कविता पासवान, मेयर उषा अग्रवाल, पूर्व विधायक विभाष चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभूषण ठाकुर, प्रो एस एन पोद्दार, कृष्णा सहाय राय, लक्खी महतो, महामंत्री रामनाथ पांडेय ने भी धरना-प्रदर्शन में अपना उद्गार व्यक्त किया।कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी, मोर्चा के अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धासुमन अर्पित की। भाजपा नेताओं ने कहा कि निश्चित रूप से बिहार की जनता इस बार विपक्ष को नकारते हुए एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें