मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:29 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू यादव ने प्रधानमंत्री पर कसा तंज

पटना बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आते ही सियासी बयानबाजी तेज हो गयी है। राजनेता एक दूसरे पर को आड़े हाथों ले रहे हैं। इस कड़ी में शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा।

राजद अध्यक्ष लालू यादव ने एक्स पर लिखा, "ऐ मोदी जी, विक्ट्री चाहिए बिहार से और फैक्ट्री दीजिएगा गुजरात में? ये गुजराती फार्मूला बिहार में नहीं चलेगा।"

उनका यह बयान प्रधानमंत्री द्वारा गुजरात में उद्योग लगाने और बिहार से केवल चुनावी जीत लेने के प्रयासों को लेकर है। उन्होंने इशारा किया कि बिहार को केवल वोट बैंक समझना बंद किया जाए।

लालू यादव ने यह भी सवाल उठाया कि आखिर क्यों बिहार में विकास की अनदेखी कर गुजरात को तरजीह दी जा रही है? उनका कहना है कि बिहार से सत्ता पाने के बावजूद राज्य को निवेश, उद्योग और रोजगार के मामले में पीछे छोड़ दिया गया।

प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत माँ के सबंध में गयी आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बिहार बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए राजद प्रमुख ने कहा, "क्या प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा के लोगों को आदेश दिया है कि पूरे बिहार और बिहारियों की माताओं, बहनों और बेटियों को गाली दो? गुजराती लोग बिहारियों को हल्के में न लें। यह बिहार है।"

उन्होंने कहा कि गुरुवरा को बिहार बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता महिलाओं, शिक्षिकाओं, छात्राओं, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और पत्रकारों के साथ अभद्रता की, जो पूरी तरह से अस्वीकार्य है। बिहार को सम्मान चाहिए, न कि सिर्फ चुनावों के समय तवज्जो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें