मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लालू यादव केंद्र सरकार पर भड़के, कहा - छठ पर ट्रेन चलवाने की बात निकली झूठ

पटना। लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शनिवार को व्रतियों के नहाय खाय से शुरू होने वाला है। इससे पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।

उन्होंने छठ पर्व पर आवश्यकता के मुताबिक ट्रेन नहीं चलवाने को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने कहा था कि 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी, लेकिन यह भी सफेद झूठ निकला।

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर लिखा, "झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12,000 रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी। यह भी सफेद झूठ निकला।"

उन्होंने आगे कहा कि 20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चला सकते। मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके से ट्रेनों में सफर करना पड़ रहा है।

कितना शर्मनाक है?

बता दें कि बिहार के अन्य राज्यों में रहने वाले लोग छठ पर्व को लेकर अपने गांव लौटते है। लालू यादव ने आगे पलायन को लेकर डबल इंजन की सरकार को निशाने पर लेते हुए लिखा, "डबल इंजन सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रतिवर्ष बिहार के 4 करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं। यूपीए सरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया। ये लोग बिहार विरोधी हैं।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें