मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

बिना किसी सबूत के लालू परिवार को किया जा रहा तंग: उदय नारायण चौधरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बिना किसी सबूत के लालू परिवार को किया जा रहा तंग: उदय नारायण चौधरी-केंद्र सरकार एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग कर रही: मृत्युंजय तिवारीपटना, 06 मार्च । केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर सोमवार सुबह पहुंची है। 10 अधिकारियों की इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। यह कार्रवाई जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में हो रही है।इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में काफी रोष है। राबड़ी आवास के बाहर पहुंचे राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उदय नारायण चौधरी ने कहा कि सीबीआई की टीम बिना कोई सबूत के कहीं भी पहुंच जा रही है। उन्होंने कहा कि लालू परिवार को परेशान करने की यह एक साजिश है।उन्होंने आरोप लगाया कि सीबीआई केंद्र सरकार के हाथों का खिलौना बन कर रह गई है। ये लोग पूर्णिया की रैली से डर गए और इन्हें मालूम चल गया कि बिहार में भाजपा का अब कोई वजूद नहीं रह गया है, इसलिए इस तरह का काम कर रहे हैं।राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि होली में भी परेशान किया जा रहा है। इतना बड़ा पर्व है। अपने आका के निर्देश पर सीबीआई की टीम पहुंची है।राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एजेंसियों का गलत तरीके से उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम फिलहाल किस लिए पहुंची है इसकी जानकारी नहीं है।राजद के विधायक मुकेश रोशन ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सीबीआई हमेशा बदले की भावना से काम करती है। आज तक सीबीआई को मिला ही क्या है। केंद्र को यह बताना चाहिए कि जब चुनाव नजदीक आता है तभी क्यों छापेमारी की जाती है। यह लोग बस राजद परिवार को परेशान करने की साजिश करते रहते हैं।उल्लेखनीय है कि सीबीआई की टीम राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड आवास पर पहुंची है, जहां तमाम पुलिस पदाधिकारी, सुरक्षाकर्मी व अन्य लोग मौजूद हैं। फिलहाल किसी भी सुरक्षाकर्मी को अंदर या बाहर आने-जाने की इजाजत नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें