मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:55 · नई दिल्ली संस्करण

बेटी रोहिणी के लिए एक्टिव हुए लालू -जनसंपर्क अभियान में शामिल हो करेंगे वोट की अपील

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बेटी रोहिणी के लिए एक्टिव हुए लालू   -जनसंपर्क अभियान में शामिल हो करेंगे वोट की अपील

सारण।सारण से आरजेडी की लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य इन दिनों चुनाव प्रचार में जी-जान से जुटी हैं। इसके बाद अब उन्हें अपने पिता लालू यादव का साथ मिलने वाला है। राजद सुप्रीमो लालू यादव बेटी रोहिणी के लिए चुनाव प्रचार में उतर गए है। लालू यादव रोहिणी के लिए पहली जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। इससे पहले भी खराब सेहत के बावजूद लालू यादव छपरा गए थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी और जीत का मंत्र दिया था। इसके बाद अब लालू यादव के जनसंपर्क अभियान में शामिल होने की बात कही जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सारण लोकसभा क्षेत्र की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्या ने रविवार को सदर प्रखंड के एक दर्जन से अधिक गांवों में रोड शो किया। रोहिणी ने कहा कि सारण में हमार लडाई केहू व्यक्ति आ पार्टी से नईखे, बल्कि हमार लड़ाई बेकारी, बेरोजगारी, महंगाई से बा। इसके आलावा उन्होंने निवर्तमान सांसद रूडी के बयान विकास के लिए परिवारवाद बाधक वाले बयान पर कहा कि बिहार की तेरह सीटों पर एनडीए नेता अपने बेटा-बेटी, पत्नी व बहनोई को चुनाव लड़ा रहे हैं। रोड शो में सुनील राय, कृष्णा राम, गोपाल महतो, डॉ नीलू कुमारी आदि मौजूद थी।मालूम हो कि,सारण लोकसभा सीट से रोहिणी आचार्य चुनावी मैदान में हैं। तो वहीं दूसरी ओर एनडीए की ओर से राजीव प्रताप रूडी है। इन दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है और मुकाबला एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच है। वहीं, आरजेडी की तरफ से पार्टी के लिए केवल तेजस्वी यादव ही चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं उनकी दोनों बहनें रोहिणी आचार्य और मीसा भारती दोनों अपनी-अपनी सीटों सारण-पाटलिपुत्र में कैंपेनिंग कर रही हैं। आपको बताते चलें कि, सारण सीट पर जीत को लेकर आरजेडी ने पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं, सारण सीट आरजेडी की सीट मानी जाती थी। इस सीट से लालू यादव भी सांसद रह चुके हैं। इस बार उनकी बेटी रोहिणी आचार्य आरजेडी के टिकट से चुनावी मैदान में हैं और बीजेपी से राजीव प्रताप रूडी चुनाव लड़ रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी इस सीट से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और वो लालू यादव को भी हारा चुके हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें